Happy-Birthday-Sidharth-Malhotra : 16 जनवरी 1985 को जन्मे सिद्धार्थ मल्होत्रा की कहानी : सिद्धार्थ मल्होत्रा का जन्म दिन आज
स्टूडेंट ऑफ़ द यर में बतौर एक्टऱ डेब्यू कर चुके सिद्धार्थ मल्होत्रा,,,,,,,,,,, का आज जन्मदिन है,
सिद्धार्थ मल्होत्रा का जन्म 16 जनवरी 1985 को दिल्ली में हुआ था, इनके माता-पिता का नाम सुनील और रीमा है, पिता सुनील मल्होत्रा एक नेवी ऑफिसर है,
दिल्ली के शहीद भगत सिंह कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा ने मॉडलिंग में अपना कदम रखा, और कई खिताब हासिल किए जैसे :- द मैनहंट पेजेस और धगला ग्लाड रेग्स मेगा शामिल है,
अच्छी कद काठी से लेकर अच्छे लुक सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 4 साल तक मॉडलिंग की, काफी नाम कमाया, इस दौरान उन्होंने बड़े-बड़े फैशन डिजाइनर के साथ काम किया, और उनके लिए रामप वॉक किया,
मॉडलिंग में अपना अच्छा खासा नाम बनाने के बाद मॉडलिंग इंडस्ट्री को इसलिए छोड़ दिया क्योंकि उन्हें एक एक्टर बनना था, ऐसा बताया जाता है कि जब वे 18 साल के थे तो मधुर भंडारकर ने उन्हें फैशन ऑफर की थी, उसमें उन्हें प्रियंका चोपड़ा के अपॉजिट मानव भसीन का किरदार निभाना था जो कि इनके मना कर देने के बाद अर्जुन बाजवा ने निभाया था, हालांकि 2008 में आई "फैशन" फिल्म एक सुपरहिट फिल्म रही, और इसके लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा को कहीं ना कहीं अफसोस जरूर हुई होगी,
करियर की शुरुआत
धर्मा प्रोडक्शन के अंतर्गत स्टूडेंट ऑफ द ईयर के लिए नए चेहरे तलाशी जा रहे थे, तब किसी ने सिद्धार्थ को वहां जाने की हिदायत दी, उस समय सिद्धार्थ मल्होत्रा माय नेम इज खान के सेट पर असिस्टेंट का काम कर रहे थे,
अच्छी शक्ल सूरत और लंबी कद काठी के कारण इनका सिलेक्शन स्टूडेंट ऑफ द ईयर के लिए पक्का हो गया, और उन्होंने इस फिल्म में बतौर एक्टर अच्छा नाम कमाया, इसके बाद सिधार्थ मल्होत्रा की कई सारी फिल्में हिट रही जिनमे.... हंसी तो फंसी, जबरिया जोड़ी, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, एक विलन, कपूर एंड संस, मर जावा, ए जेंटलमैन, अयारी, शेरशाह जैसी फिल्में शामिल है
इसके बाद भी फिलहाल से सिद्धार्थ मल्होत्रा के सारे नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं वो जल्दी सामने आ सकती है,
कुल संपत्ति
कैसे सिद्धार्थ मल्होत्रा 75 करोड़ के मालिक है, और उन्हें लग्जरी और महंगी कारों का बहुत शौक है, वैसे बता दे कि उनके पास कई सारे महंगी गाड़ियां है, वैसे बता दी उनकी पहली कार मर्सिडीज mL 305 4 मैटिक खरीदी थी
फिल्मों के अलावा वह काफी सारे ऐड करते हैं और आदमी उनकी फीस दो से तीन करोड़ के आसपास होती है, फिलहाल उनके पास 8 बड़े प्रोजेक्ट्स है जिसमे कोका कोला का एड् शामिल है,
सिद्धार्थ मल्होत्रा से जुड़ी और जानकारियों के लिए निचे कमेंट करें, कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं कि आपको हमारे यहां पोस्ट कैसा लगा
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें